सीएसए के पूर्व छात्र सम्मेलन में ऑर्गेनिक खेती पर चर्चा, बढ़ेगी मृदा की सेहत
Kanpur News - कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने ऑर्गेनिक खेती के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। एक पूर्व छात्र ने एल्युमिनाई फंड में दो लाख रुपये दान किए। एजीएम तक धनराशि जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार को पूर्व छात्रों का सम्मेलन शुरू हुआ। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे न सिर्फ फसलों में पौष्टिकता बढ़ेगी बल्कि मृदा का भी स्वास्थ्य ठीक होगा। इस दौरान एक पूर्व छात्र ने एल्युमिनाई फंड में दो लाख की धनराशि भी दी। शनिवार शाम होने वाली एजीएम तक धनराशि जुटाई जाएगी। एल्युमिनाई संगठन के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। सचिव प्रोफेसर मनीष कुमार ने संगठन की रिपोर्ट पेश की। डॉ मसूद अली और डॉक्टर सुनील कुमार ने पूर्व छात्रों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


