कानपुर में विक्षोभ और तेज धूप से पारा 38 के पार
Kanpur News - कानपुर में विक्षोभ और तेज धूप से पारा 38 के पार कानपुर में विक्षोभ और तेज धूप से पारा 38 के पार कानपुर में विक्षोभ और तेज धूप से पारा 38 के पार

कानपुर। यूपी में अल नीनो का प्रभाव पड़ने लगा है। इसका प्रभाव लगातार तीन से चार माह तक पड़ेगा। इससे हीट वेव पीक पर होगी। बारिश कम होने की संभावना भी जताई जा रही है। बुधवार को पांचवें विक्षोभ और तेज धूप से दिन का पारा 38.2 डिग्री के पार चला गया। यह सामान्य से अधिक है। यही नहीं रात का पारा 3.4 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग ने 72 घंटों में हीट वेव की संभावना जताई है। अल नीनो एक समुद्री घटना है जिसमें समुद्र के जल के तापमान के कारण काफी मौसमी बदलाव होते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इसके प्रभाव से तापमान में वृद्धि अधिक होगी।
हीट वेव की कंडीशन लंबे समय तक और पीक पर रहने की संभावना है। आगे बारिश की भी संभावना कम हो जाती है। पूरे देश को देखते हुए उत्तर प्रदेश मंगलवार तक तापमान के हिसाब से सामान्य रहा है पर बुधवार को तेवर तल्ख हो गए। एक तो नया विक्षोभ आ रहा है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। दूसरे धूप की तेजी भी ज्यादा रही। अच्छा रहा कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हल्की नमी मिलती रही तो धूप झुलसाने वाली नहीं रही।मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर बांदा अभी से हीट आइलैंड के रूप में दिखने लगा है। 19 के बाद कानपुर की भी ऐसी ही स्थिति हो सकती है बशर्ते कोई ऐसा विक्षोभ न आए, जिससे मौसम में बदलाव हो। कानपुर में बुधवार को अधिकतम पारा सीजन का सर्वाधिक 38.2 रहा। मंगलवार को पारा 37.2 डिग्री था।न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि हो गई। पारा 16.8 डिग्री से बढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। हवा की रफ्तार 10-12 किमी प्रति घंटा रही पर मौसम अपेक्षाकृत कम शुष्क रहा। अधिकतम नमी का प्रतिशत 65 और न्यूनतम 21 फीसदी रहा। मंगलवार को न्यूनतम नमी 16 फीसदी रही थी।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अल नीनो का असर अभी से दिखने लगा है। मौसम अपने पीक पर होगा। विक्षोभ ठहरते ही स्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। जिस तेजी से देश भर में अधिकतम तापमान बढ़ा है वह चौकाने वाला है। यूपी और बिहार के भी अगले सप्ताह तपने के आसार हैं। अल नीनो से आगे बारिश की संभावना भी कम हो जाती है।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव अभी एक दो दिन और देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद तेजी से पारा चढ़ेगा। आसमान साफ रहेगा। हवा की रफ्तार भी नियंत्रित रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


