दिल्ली के प्रदूषण स्तर के करीब पहुंच रहा कानपुर का एक्यूआई

Jan 02, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - दिल्ली के प्रदूषण स्तर के करीब पहुंच रहा कानपुर का एक्यूआई दिल्ली के प्रदूषण स्तर के करीब पहुंच रहा कानपुर का एक्यूआई

दिल्ली के प्रदूषण स्तर के करीब पहुंच रहा कानपुर का एक्यूआई

कानपुर। दिल्ली के नजदीक कानपुर का वायु प्रदूषण पहुंच गया। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 236 और कानपुर का 154 रहा। धूल-धुआं के कणों की संख्या के साथ कार्बन मोनोऑक्साइ़़ड गैस की मात्रा भी बढ़ गई। अधिक कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ गया। तेज हवा न चलने से प्रदूषण में ठहराव बना रहा। नेहरू नगर सेंटर पर शाम सात बजे एक्यूआई 181 पहुंच गया। नेहरू नगर सेंटर का धूल-धुआं अधिकतम 500 माइक्रोन प्रति घनमीटर हो गया। इसका मानक 60 माइक्रोन प्रति घनमीटर है। पीएम 10 की अधिकतम संख्या मात्र 134 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 45, सल्फर डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 20 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही।

कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 66 पीपीबी, ओजोन की मात्रा 21 रही। एनएसआई सेंटर का धूल-धुआं अधिकतम 313 माइक्रोन प्रति घनमीटर हो गया। पीएम 10 की अधिकतम संख्या मात्र 222 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 23, सल्फर डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 22 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 92 पीपीबी, ओजोन की मात्रा 17 रही। किदवई सेंटर का धूल-धुआं अधिकतम 294 माइक्रोन प्रति घनमीटर हो गया। पीएम 10 की अधिकतम संख्या मात्र 170 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 23, सल्फर डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 26 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 51 पीपीबी, ओजोन की मात्रा 11 रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।