Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsAir Force Soldier Dies of Heart Attack in Guwahati Village Mourns
गुवाहटी में तैनात जवान की हार्ट अटैक पड़ने से हुई मौत

गुवाहटी में तैनात जवान की हार्ट अटैक पड़ने से हुई मौत

संक्षेप:

Kanpur News - भोगनीपुर के असलापुर गांव के एयर फोर्स जवान दिग्विजय की गुवाहाटी में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। परिवार को सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा शव गांव लाया गया, जहां अंतिम विदाई दी गई। जवान की मां, पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tue, 2 Dec 2025 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के असलापुर गांव निवासी एयर फोर्स का जवान गुवाहाटी में तैनात था, जहां पर हार्टअटैक से जवान की मौत हो जाने पर एयरफोर्स के कर्मचारियों से सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। एयरफोर्स के जवानों के द्वारा पार्थिव शव तिरंगे से लिपटा गांव लाया गया। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। असलापुर गांव के राकेश कुमार का पुत्र अठाइस साल का दिग्विजय एयरफोर्स में गुवाहाटी में तैनात था। वहां पर हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। एयरफोर्स के जवान मनोज कुमार ने शनिवार दोपहर को जवान के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे मृतक जवान की मां सुशीला देवी, पत्नी प्रिंसी और पुत्र दैविक दो वर्ष सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सोमवार को एयरफोर्स के जवानों ने मृतक जवान का तिरंगे से लिपटा पार्थिव शव असलापुर गांव लेकर आए, जहां पर गांव में महिलाओं सहित अन्य परिजनों की नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। वहीं पर सपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्रपाल सिंह उर्फ मनु यादव ने पहुंचकर जवान के शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं जवानों ने अंतिम सलामी दी। मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि, मृतक जवान के पिता राकेश की जालौन के एसपी ऑफिस में तैनाती है। मृतक जवान का पूरा परिवार वर्तमान में जिला जालौन के उरई में रहता है।