शिक्षाविद संग कानपुर में एआई पर मंथन करेंगी राज्यपाल

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

शहर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग करने के लिए मंथन का आयोजन किया जा रहा है। यह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में होगा, जिसमें प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और एआई विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में एआई के नवाचार और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।

शिक्षाविद संग कानपुर में एआई पर मंथन करेंगी राज्यपाल

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग शिक्षा, इंडस्ट्री, फाइनेंस समेत विभिन्न सेक्टर में कितना और कैसे इस्तेमाल किया जाए, कि उसका सुरक्षित लाभ मिल सके। इसको लेकर शहर में एआई मंथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में कराने की तैयारी है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी समेत एआई के नोडल अधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रमुख एआई विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे, जो इसकी जिम्मेदारी पर मंथन करेंगे। एआई मंथन का पहला चरण लखनऊ स्थित एकेटीयू में हुआ था।

इसका दूसरा चरण कानपुर में कराने को लेकर तैयारी चल रही है। इस एआई मंथन में देशभर से एआई विशेषज्ञों के साथ बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री के मालिकों के साथ सीईओ, सीओओ समेत प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसमें एआई से जुड़े नवाचार पर मंथन होगा। साथ ही, विश्वविद्यालयों में एआई का उपयोग शिक्षा, प्रवेश, वित्त, पाठ्यक्रम, कार्यालय कार्यों में कैसे बढ़ाया जाए। साथ ही, साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआई रिस्पांसिबिलिटी पर चर्चा की जाएगी। इस एआई मंथन में विभिन्न पैनल्स में विशेषज्ञ, उद्यमी, शिक्षाविद, वैज्ञानिक मंथन करेंगी, जिसकी एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को प्रदेश व केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। साथ ही, इस मंथन के आधार पर ही तय होगा कि विश्वविद्यालय में किस प्रकार और किस-किस क्षेत्र में एआई को शामिल किया जाए। सीएसजेएमयू इससे पहले राज्यपाल की अध्यक्षता में शिक्षा मंथन का भी सफल आयोजन कर चुका है, जिसमें प्रदेश भर के सभी विवि के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारियों के साथ देशभर के शिक्षाविद ने शिरकत की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।