ब्रेन ट्यूमर के इलाज में इम्यूनो जेम्स थेरेपी कारगर
ब्रेन ट्यूमर के इलाज में इम्यूनो जेम्स थेरेपी कारगर ब्रेन ट्यूमर के इलाज में इम्यूनो जेम्स थेरेपी कारगर ब्रेन ट्यूमर के इलाज में इम्यूनो जेम्स थेरेपी कारगर

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आईएमए भवन में सीएमई प्रोग्राम ऑन न्यूरोलॉजी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा व सचिव डॉ. शालिनी मोहन की मौजूदगी में गुरुग्राम के डॉ. विरेंदर पॉल सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), लिक्विड बायोप्सी, इम्यूनो-जेम्स थेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी व आधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से अब ब्रेन ट्यूमर की अधिक सटीक पहचान और प्रभावी उपचार संभव है। इसी क्रम में आईआईटी दिल्ली की ओर से विकसित इम्यूनो जेम्स थेरेपी को भी ब्रेन ट्यूमर उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना गया है। यह तकनीक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैंसर कोशिकाओं पर सटीक हमला करने के लिए तैयार करती है।
परीक्षणों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। द्वितीय वक्ता डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। न्यूरो-नेविगेशन, साइबरनाइफ और रोबोटिक सर्जरी जैसी तकनीकों के माध्यम से अब ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी अधिक सुरक्षित और सटीक है। ब्रेन ट्यूमर के सामान्य लक्षणों में लगातार सिरदर्द, सुबह के समय उल्टी, जी मिचलाना, धुंधला दिखाई देना, अत्यधिक थकान, शरीर का संतुलन बिगड़ना, बार-बार भूलना, याददाश्त कमजोर होना हैं। डॉ.मनीष सिंह, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ.अमित गुप्ता व डॉ.शैलेश कुमार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


