एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां समझीं
कानपुर में डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन में 'एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी' पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. रचना अस्थाना और अन्य विशेषज्ञों ने किया। पहले दिन, विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं और वायरलेस सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी: ऑथेंटिकेशन, वायरलेस, 5जी एवं पोस्ट-क्वांटम प्रोटोकॉल्स” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 27 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं को साझा किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, अतुल आनंद, डॉ. अवनीश कुमार यादव, डॉ. अभिषेक प्रभाकर, कपिल कुमार पांडेय, श्वेता त्रिपाठी, श्रीनाथ द्विवेदी ने किया। डॉ. अवनीश कुमार यादव ने कहा कि निरंतर परिश्रम और निरंतरता जरूरी है। “वायरलेस सिक्योरिटी” विषय पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया। जिसमें वायरलेस नेटवर्क के मूल सिद्धांतों, संभावित साइबर खतरों तथा संचार प्रणालियों को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपायों को सरल भाषा में समझाया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


