ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुररेलबाजार हत्या से संबंधित जोड़

रेलबाजार हत्या से संबंधित जोड़

रक्षाबंधन के त्योहार के दिन दंपति की हत्या के दो परिवारों में मातम छाया रहा। विष्णु की बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर, शालू का भाई भी सदमे था। बहन प्रीती ने बताया कि चार भाई विष्णु, सूरज, शिवा और...

रेलबाजार हत्या से संबंधित जोड़
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 03 Aug 2020 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

रक्षाबंधन के त्योहार के दिन दंपति की हत्या के दो परिवारों में मातम छाया रहा। विष्णु की बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर, शालू का भाई भी सदमे था। बहन प्रीती ने बताया कि चार भाई विष्णु, सूरज, शिवा और नंदी व एक बहन नंदिनी है। रक्षाबंधन के दिन विष्णु श्याम नगर में बहनों के पास आकर राखी बंधवाता था। लेकिन इस बार वह विष्णु को राखी नहीं बांध सकी। संदीप ने बताया कि शीलू को छोड़कर उसकी एक और बहन राधा, दो भाई सुमित और कुलदीप हैं। रविवार शाम 6 बजे वह शालू के पास आया था। उसने सुबह घर पर आकर राखी बांधने की बात कही थी। लेकिन सुबह होते ही उसकी मौत की खबर मिली।

लूटपाट दिखाने को फैलाया गया था सामान

विष्णु और शीलू की हत्या करने के बाद आरोपितों ने उनके कमरे का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे लूटपाट होने का संदेह हो सके। रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में घर का कोई सामान गायब न होने की बात सामने आई है।

मैदान के अंदर नशेबाजी का अड्डा

लोको ग्राउंड चारों तरफ से खुला हुआ है, जिसके चलते कोई भी अंदर आ-जा सकता है। जहां पर दंपति की हत्या की गई, उसी के पास बनी सीढ़ियों में लोग बैठकर शराब समेत अन्य नशा करते हैं। आरपीएफ और रेलबाजार पुलिस कभी मैदान के अंदर झांकने तक नहीं जाती है। मृतक के पिता रामदीन ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी थी। लेकिन पुलिस ने कभी ध्यान नहीं दिया। आशंका है कि नशेबाजों ने ही उनके बेटे और बहू की हत्या की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें