Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsAction Taken Against Students for Ragging and Misconduct at CSA University
 सीएसएः सरेराह गालीगलौज व रैगिंग के प्रयास के दोषी दो छात्रों पर गिरी गाज

सीएसएः सरेराह गालीगलौज व रैगिंग के प्रयास के दोषी दो छात्रों पर गिरी गाज

संक्षेप: Kanpur News - -विवि प्रशासन ने दोनों छात्रों को छात्रावास के साथ एक सेमेस्टर के लिए किया निष्कासितकानपुर। प्रमुख संवाददाताचंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सरेराह गालीगलौज और रैगिंग के...

Wed, 12 Nov 2025 09:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सरेराह गालीगलौज और रैगिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमें जांच के बाद विवि प्रशासन ने दोषी मिले दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। कमेटी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों को छह माह के लिए हॉस्टल और एक सेमेस्टर से निष्कासित कर दिया है। विवि के कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल में रहने वाले प्रथम वर्ष के छात्र पांच नवंबर को भोजन करने तिलक हॉस्टल जा रहे थे। इसी दौरान, कुछ सीनियर छात्र भी वहां से गुजर रहे थे। रास्ते में ही किसी बात को लेकर जूनियर व सीनियर छात्रों में कहासुनी हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे सीनियर छात्रों ने गालीगलौज करने के साथ रैगिंग का प्रयास किया। मगर, सूचना मिलते ही डीएसडब्ल्यू प्रो. मुनीश कुमार व चौकी इंचार्ज पहुंच गए। जिससे मामला शांत हो गया। प्रथम वर्ष के एक छात्र की शिकायत पर विवि प्रशासन ने जांच समिति बनाई। वहीं, डीएसडब्ल्यू ने जूनियर छात्रों क साथ सीनियर छात्रों के हॉस्टल में परेड भी कराई, लेकिन वे किसी को पहचान नहीं पाए। डीएसडब्ल्यू प्रो. मुनीश कुमार ने बताया कि इस घटनाक्रम में रैगिंग जैसी बात सामने नहीं आई है। गालीगलौज जरूर हुआ था। इसमें दोषी मिले बीएससी-फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल सिंह और बीएससी-एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र नीलेश सिंह को छह माह के लिए छात्रावास से निकाल दिया गया है। साथ ही, इन दोनों छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र ने जल्दबाजी में यूजीसी में भी शिकायत की थी, जिसे बाद में स्वतः वापस ले लिया है।