Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsAchal Gupta Unopposed as President of Kanpur Trade Union Voting for General Secretary on January 18
अचल गुप्ता बने निर्विरोध अध्यक्ष, महामंत्री के लिए होगी वोटिंग

अचल गुप्ता बने निर्विरोध अध्यक्ष, महामंत्री के लिए होगी वोटिंग

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के दक्षिण क्षेत्र ने अपना पहला अध्यक्ष चुन लिया है। निर्मल त्रिपाठी ने नाम वापस लिया, जिसके बाद अचल गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होगा, जिसमें पवन तिवारी और अरविंद सचान मुकाबला करेंगे।

Jan 12, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर दक्षिण, संवाददाता। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के दक्षिण क्षेत्र को अपना पहला अध्यक्ष मिल गया है। निर्मल त्रिपाठी के नाम वापस लेने पर अचल गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अब सिर्फ महामंत्री पद का पेंच फंसा है। जिसके लिए 18 को वोटिंग हो सकती है। मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता लाला भैया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अचल गुप्ता और निर्मल त्रिपाठी ने नामांकन कराया था। सोमवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी, निर्मल त्रिपाठी को अपने साथ लेकर ओ ब्लॉक सब्जी मंडी स्थित नामदेव गुरुद्वारा में बने चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस दौरान निर्मल ने नामांकन वापस ले लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद अचल गुप्ता को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसके अलावा संजय गुप्ता, बलदेवराज मल्होत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष में जमुना प्रसाद वर्मा, अभिनव शुक्ला, अशफाक ब्रदर्स, विनोद पाल और संजय गुप्ता को निर्विरोध चुना गया। इसी तरह से वरिष्ठ मंत्री में गौरव तिवारी, अमोल वर्मा, सुधीर द्विवेदी, राजीव अग्रवाल, राजेश जुनेजा, प्रभात जायसवाल, नजूल हसन, संगठन मंत्री में नवीन गुप्ता, देवेश ओमर, प्रचार मंत्री कृष्ण कुमार सिंह भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सिर्फ महामंत्री पद के लिए चुनाव होना है, जिसमें पवन तिवारी और अरविंद सचान चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए 18 जनवरी को ओ-ब्लाक सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा में मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद महामंत्री पद के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा।