Kanpur News: मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: पुखरायां में मंडी रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से भोगनीपुर के सागीर अली घायल हो गए। वहीं, सुजगवां निवासी यश तिवारी ई-रिक्शा पलटने से जख्मी हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।

Kanpur News: पुखरायां। मंडी रोड पुखरायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार भोगनीपुर के सागीर अली घायल हो गए। जबकि ई-रिक्शा पलटने से सुजगवां निवासी यश तिवारी भी जख्मी हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। यहां मौजूद डॉ. आरती ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।


