पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में, नीट यूजी-2026 पेपर लीक और एनटीए में भ्रष्टाचार के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। पुलिस के साथ झड़प में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर मारपीट की। प्रदर्शन में छात्रों ने एनटीए के खिलाफ नारे लगाए। डीसीपी सेंट्रल ने मामले की जांच का आदेश दिया है और दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है।

पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट यूजी-2026 पेपर लीक, अनियमितता व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।

पुलिस के साथ झड़प

पुतला फूंकने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच करने का आदेश देते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। काकादेव में विभिन्न कोचिंग, स्कूल व कॉलेज के छात्रों ने एबीवीपी के बैनर तले प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर “विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “पेपर माफियाओं को गिरफ्तार करो”,“एनटीए की जवाबदेही तय करो” जैसे नारे लगाए। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि एनटीए में भ्रष्टाचार है और दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों को इसका परिणाम भुगतना पड़ता है। छात्रों ने एनटीए के पुतले की शवयात्रा निकाल कर फूंका। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी पुतला छीनने लगे। इसी दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने के साथ धक्कामुक्की की। इससे नाराज कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही डीसीपी सेंट्रल ने जांच का निर्देश देते हुए कार्रवाई की है। इस मौके पर महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी, गुंजन, आशुतोष तिवारी, हर्षित पाण्डेय, कृष्णा भदौरिया, मानस यादव, मयंक चौहान, अनुराग, एल्विन, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

अभद्रता व मारपीट की जांच

वर्जन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पांडु नगर चौकी प्रभारी निखिल कुमार शर्मा और दरोगा आशुतोष पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एबीवीपी ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
एबीवीपी ने नीट यूजी-2026 पेपर लीक और एनटीए में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।