विद्यार्थी परिषद ने जेडी कार्यालय घेर कर हंगामा किया
कानपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूलों में शुल्क वृद्धि, अतिरिक्त शुल्क वसूली और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान परिवहन शुल्क लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन की मांग की और मानकविहीन विद्यालयों के निरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय घेर कर प्रदर्शन कर हंगामा किया। स्कूलों पर शुल्क वृद्धि, अतिरिक्त शुल्क वसूली और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान परिवहन शुल्क लिए जाने के आरोप लगाते हुए स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को मांगपत्र भी सौंपा।
प्रदर्शन के मुख्य बिंदु
चुन्नीगंज स्थित जेडी कार्यालय में पहुंचे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभिभावकों के लिए एक हेल्पलाइन जारी की जाए ताकि अभिभावक उत्पीड़न पर शिकायत दर्ज करा सके। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में संचालित नशे की दुकानों की मैपिंग कर उन्हें हटाए।
मानकविहीन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महानगर में संचालित मानकविहीन विद्यालयों के निरीक्षण एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। स्काउट-गाइड, रेड क्रॉस एवं क्रीड़ा गतिविधियों के नाम पर शुल्क तो वसूल रहे हैं, किंतु संबंधित गतिविधियों का संचालन नहीं किया जा रहा है। छात्र के तिलक लगाने पर आपत्ति जताने के प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल नेता
प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय मंत्री दिनेश यादव, मंत्री सुधांशु त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, अभय चतुर्वेदी, अभिजीत सिंह, अनुराग शर्मा, मानस यादव, आलोक सिंह, अक्षय कुमार, आदर्श मिश्रा, मयंक चौहान, तरुण सोनकर, कृष्णा बाजपेई, प्रखर शुक्ला रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


