ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरहोलिका दहन होते ही उड़ा अबीर गुलाल

होलिका दहन होते ही उड़ा अबीर गुलाल

गुरुवार को रंगों का पर्व होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन होते ही उड़ा अबीर गुलाल
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 20 Mar 2019 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को रंगों का पर्व होली मनाई जाएगी।

एक दिन पहले बुधवार को शहर के बाजारों में त्योहार की चमक हर तरफ नजर आई। पर्व के चलते जहां बच्चों ने अभिभावकों के साथ पहुंचकर दुकानों से पसंदीदा पिचकारी खरीदी तो वहीं, यार दोस्तों के चेहरे लाल, पीले करने के लिए अबीर गुलाल भी लिया। इसके चलते दिन भर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। स्थिति यह रही कि दुकानदार के हाथ देर शाम तक खाली नहीं रहे। शाम को जैसे ही होलिका दहन हुआ तो त्योहार का क्रम शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को घर पहुंचकर अबीर गुलाल लगाया और गुझिया परोसकर त्योहार पर मिठास घोलने का प्रयास किया।

होली के चलते सुबह से ही बाजारों में चहल, पहल रही। दोपहर होते होते बाजारों में इस कदर भीड़ हो गई कि प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनती नजर आई। शहर के प्रमुख जगहों पर सजी दुकानों पर बच्चे तरह, तरह की पिचकारी खरीदते नजर आए। त्योहार का मौका होने से एक भी दुकान ऐसी नहीं थी, जहां पर दुकानदार खरीदारों की भीड़ से न घिरे रहे हो। शाम होते ही घरों में होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो गई। इधर, वार्डों में सजाई गई होलिका को मुर्हूत पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दहन किया गया। इस दौरान पहुंचे लोगों ने घरों में बनाए गए उपले चढ़ाए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा पाठ करने के बाद लौटे लोगों ने घरों में आराधना की, इसके बाद एक दूसरे के घर जाकर बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें