92 लाख रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगी नालियां
Kanpur News - पनकी औद्योगिक क्षेत्र में नालियों के निर्माण के लिए 92 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यूपीसीडा के सीईओ विजय करन आनंद ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, पार्कों में झूले लगाने और सफाई कार्यों की भी जानकारी ली।

पनकी औद्योगिक क्षेत्र में नालियों के निर्माण के लिए 92 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। यह बातें यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय करन आनंद ने कही। वह औद्योगिक क्षेत्र पनकी, रूमा और रमईपुर का भ्रमण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र के मेंटेनेंस सफाई एवं कूड़ा उठने की भी जानकारी प्राप्त किया एवं पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट 2 के पार्क एवं गोशाला का भी भ्रमण किया और नई लाइटों को और अधिक लगाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। कहा कि इसका एस्टीमेट तैयार कर पार्कों में झूले भी लगवा लें ताकि श्रमिकों के बच्चे भी उसका आनंद ले सकें।
भ्रमण के दौरान पीआईए के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका ने मांग की औद्योगिक क्षेत्र की साइड पटरियों को ठीक किए जाने की अभी आवश्यकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


