Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur News8th National Underwater Fins Swimming Championship Uttar Pradesh Dominates with 19 Gold Medals
राष्ट्रीय फिन तैराकी में उप्र ने जीते 19 स्वर्ण समेत 34 पदक

राष्ट्रीय फिन तैराकी में उप्र ने जीते 19 स्वर्ण समेत 34 पदक

संक्षेप:

Kanpur News - 8वीं राष्ट्रीय अंडरवाटर फिन तैराकी प्रतियोगिता 25-26 जनवरी को पुणे में हुई। उत्तर प्रदेश की टीम ने 19 स्वर्ण, 12 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। अयोध्या के मो. अयान खां ने 8 स्वर्ण और 1 रजत जीता। अन्य खिलाड़ियों में यशवंत, सर्वांग, और बिनीश ने भी पदक जीते।

Jan 28, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

8वीं राष्ट्रीय अंडरवाटर फिन तैराकी प्रतियोगिता 25 से 26 जनवरी के बीच पुणे स्थित बालेवाड़ी स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से आए 280 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उत्तर प्रदेश टीम ने श्रेष्ठ खेल दिखाते हुए 19 स्वर्ण, 12 रजत और तीन कांस्य पदक जीता। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अंडर वाटर फिन तैराकी के कोऑर्डिनेटर प्रकाश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अयोध्या के मो. अयान खां ने आठ स्वर्ण, एक रजत जीता। अयोध्या के यशवंत ने पांच स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक, लखनऊ के सर्वांग श्रीवास्तव ने तीन स्वर्ण, एक रजत पदक, अयोध्या के सनुज श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण, छह रजत पदक जीते।

कानपुर के बिनीश दानिश ने एक स्वर्ण पदक, शिवांगी राजभर ने एक रजत पदक, श्रेया राजभर ने एक कांस्य पदक जीता। अयोध्या की रिमझिम सिंह ने एक स्वर्ण पदक जीता। रिले मिक्स में मो. हम्मद अली, सर्वांग, श्रेया व बिनीश की जोड़ी ने रजत पदक जीता। वहीं, यशवंत, अयान, अदिति व बिनीश की जोड़ी को भी रजत पदक मिला। यशवंत, अयान, शिवांगी व अदिति की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर संघ की ओर से तकनीकी अधिकारी प्रकाश अवस्थी, मैनेजर कमलेश अवस्थी व कोच अपूर्व राठौड़ ने बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;