Kanpur News: चंद्रिका देवी मैदान में श्री रामलीला आज से शुरू
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर में श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी रोड का 78वां श्री रामलीला आयोजन बुधवार से शुरू हुआ। 1948 से लगातार चल रहे इस आयोजन का बजट पहले 620 रुपये था, अब यह 20 लाख तक पहुँच गया है। यह 17 दिन का कार्यक्रम है, जिसमें 21 अक्टूबर को भरत मिलाप शोभायात्रा शामिल है।

Kanpur News: कानपुर। श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी रोड का 78वां श्री रामलीला आयोजन बुधवार से शुरू हो रहा है। 1948 से अब तक 78 वर्षों से यह लगातार चल रही है। पहली रामलीला का बजट तब 620 रुपये था लेकिन अब यह करीब 20 लाख तक पहुंच चुका है। रामलीला ने तमाम उतार चढ़ाव देखे हैं। रामलीला के इतिहास के दौरान जब 1962 में 65 में और 71 में भारत पाकिस्तान युद्ध और भारत चीन युद्ध हुआ था तब भी रामलीला बंद नहीं हुई थी। उस रामलीला दिन में होती थी क्योंकि तब रात में लाइट जलाना मना (ब्लैक आउट) था। यह आयोजन 17 दिन का होगा।
भरत मिलाप शोभायात्रा 21 अक्तूबर को कोपरगंज में परंपरागत तरीके से भ्रमण करेगी।

