Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur News77th Republic Day Celebrations at CSJM University with Theme Operation Sindoor
सीएसजेएमयूः ऑपरेशन सिंदूर थीम पर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

सीएसजेएमयूः ऑपरेशन सिंदूर थीम पर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह

Jan 19, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर किया जाएगा। समारोह के तहत 25 एवं 26 जनवरी को कैम्पस के विभिन्न विभागों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 25 जनवरी को चित्रकला, रंगोली एवं शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 25 जनवरी को कैम्पस के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से चित्रकला, रंगोली एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें कैम्पस के स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। 26 जनवरी को वंदे मातरम गायन एवं कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।

इसके बाद विवि परिसर के सुरक्षा कर्मियों एवं एनसीसी इकाइयों की ओर से प्रशासनिक भवन से वीरांगना लक्ष्मी बाई प्रेक्षागृह तक मार्च पास्ट होगा। चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन, ड्रोन प्रदर्शनी एवं फ्लैग एरिया प्रतियोगिता, झांकी प्रतियोगिता होगी। जिसमें एनएसएस इकाइयों और महाविद्यालयों की ओर से झांकी प्रदर्शनी, विवि के शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं की ओर से देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में कुलपति विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ सर्वश्रेष्ठ झांकी के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;