Kanpur News: बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बनी ओवरआल चैम्पियन
Kanpur News: कानपुर में मंगलवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैम्पियन का खिताब जीता। विभिन्न आयु और भार वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंगलवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम ओवरआल चैम्पियन बनी।प्रतियोगिता के अंडर-14 के 35 किग्रा भारवर्ग में बीएनएसडी के शिवम, 38 किग्रा में बालकृष्ण, 44 किग्रा में गोपाल और 48 किग्रा में अश्वनी ने बाजी मारी। अंडर-17 के 48 किग्रा भारवर्ग में बीएनएसडी के जीतू, 45 किग्रा में घाटमपुर के सुधांशु और 51 किग्रा में बीएनएसडी के सक्षम विजेता रहे। अंडर-19 वर्ग के 57 किग्रा में बीएनएसडी के आयुष और 70 किग्रा भारवर्ग में घाटमपुर के अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला समन्वयक भावना शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, शिवसेवक, सत्य प्रकाश तिवारी, अमित तिवारी, नीता त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, विनोद यादव, नितिका आदि मौजूद रहे।


