Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur News54th Vijay Diwas Celebrated in Kanpur Honoring War Heroes and Their Families
वीर योद्धाओं और वीर नारियों का हुआ सम्मान, शहीदों को किया नमन

वीर योद्धाओं और वीर नारियों का हुआ सम्मान, शहीदों को किया नमन

संक्षेप:

Kanpur News - वीर योद्धाओं और वीर नारियों का हुआ सम्मान, शहीदों को किया नमन वीर योद्धाओं और वीर नारियों का हुआ सम्मान, शहीदों को किया नमन

Dec 16, 2025 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर विजय की याद में आयोजित 54वें विजय दिवस पर वीर योद्धाओं और नारियों का सम्मान किया गया। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग और सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कैंट स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित समारोह में 1962, 1965, 1971 युद्ध और ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों को याद कर उनकी पत्नियों (वीर नारी) को सम्मानित किया गया। देश के लिए लड़ी गईं इन लड़ाइयों के चश्मदीद गवाहों के तौर पर मौजूदा सैनिकों को अंग वस्त्र पहनाकर स्मृतिचिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर उनकी सेवाओं की सराहना की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कानपुर की सेवन इन्फैंटी कमांड के ब्रिगेडियर एमएस जमवाल की पत्नी और फैमिली वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की चेयरमैन दिव्या जमवाल और विशिष्ट अतिथि शहीद कर्नल सर्वेश त्रिपाठी की पत्नी डॉ. शुभा त्रिपाठी रहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजपूताना राइफल के सीओ कर्नल उत्सव, कर्नल कैलाश घले, कर्नल कौशल, कर्नल एसपी सिंह, अहाना, रितिका ने देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले जवानों को याद किया। पूर्व सैनिकों को याद करने के साथ ही उनके परिजनों और सैन्य आश्रितों से बातचीत कर राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन और मंच संचालन इंडियन सर्विसमैन लीग के उपाध्यक्ष मेजर योगेन्द्र सिंह कटियार और सैनिक कल्याण निगम की टीम ने किया।