ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरदधीचि जयंती पर 50 लोगों ने देहदान की शपथ ली

दधीचि जयंती पर 50 लोगों ने देहदान की शपथ ली

देहदानी महर्षि दधीचि जयंती पर 50 से ज्यादा लोगों ने देहदान की शपथ ली। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज स्थित एलटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में...

दधीचि जयंती पर 50 लोगों ने देहदान की शपथ ली
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 14 Sep 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता

देहदानी महर्षि दधीचि जयंती पर 50 से ज्यादा लोगों ने देहदान की शपथ ली। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज स्थित एलटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को विशिष्ट देहदानी सम्मान से नवाजा गया।

युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत देहदानियों को भी नमन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि देहदान अभियान से कानपुर महानगर को राष्ट्रीय स्तर पर अनूठी पहचान मिली है। अब इसे देहदानियों का नगर भी कहा जाता है। पूर्व में देहदान का संकल्प ले चुकीं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि देहदान कर चुके दानियों की बदौलत ही मेडिकल कॉलेज एक रिसर्च सेण्टर के रूप में विकसित हो रहा है।

अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने उपस्थित देहदानदानियों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अब तक 233 देहदान कराए जा चुके हैं। कोरोना काल में 53 लोगों का संकल्प नहीं पूरा किया जा सका। वहीं, संकल्पकर्ताओं को डॉ. सुनीति पाण्डेय, अलका दीक्षित व डॉ. उमेश पालीवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। महिलाओं व श्रमिक भारती की सीमा पाण्डेय के साथ आईं बहनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन मनोज सेंगर ने किया। संयोजन माधवी सेंगर ने किया। नन्द किशोर मिश्रा, अरुण प्रकाश अग्निहोत्री, रवि तिवारी, जय मिश्रा, प्रकाश धवन व राकेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें