ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरई-लोक अदालत में 43 वाद निस्तारित, सौ वादकारी लाभांवित

ई-लोक अदालत में 43 वाद निस्तारित, सौ वादकारी लाभांवित

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व कुटुम्ब न्यायालयों में सम्पन्न हुई ई लोकअदालत में 43 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें करीब सौ से अधिक वादकारी लाभान्वित हुए। इसमें कोविड-19 के सम्बन्ध में निर्गत दिशा-...

ई-लोक अदालत में 43 वाद निस्तारित, सौ वादकारी लाभांवित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कानपुरSun, 01 Nov 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व कुटुम्ब न्यायालयों में सम्पन्न हुई ई लोकअदालत में 43 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें करीब सौ से अधिक वादकारी लाभान्वित हुए। इसमें कोविड-19 के सम्बन्ध में निर्गत दिशा- निर्देशों का अनुपालन किया गया।

जिला जज अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ई लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्रभारी सचिव सिविल जज सीडि विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में लम्बे समय से लोक अदालतों का आयोजन नहीं हो सका था। ऐसे में वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुये मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावों, वैवाहिक याचिका, पारिवारिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत ई- लोकअदालत का आयोजन किया गया। इसमें वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने की बाध्यता नहीं थी। इसमें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने मोटर दुर्घटना के 30 मामलों का निस्तारण करते हुए क्षतिपूर्ति पीड़ित याचीगण को विपक्षी बीमा कम्पनी से दिलायी। प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने पारिवारिक दाम्पत्य विवाद के 08, अपर कुटुम्ब न्यायाधीश निशा सिंह ने पांच वादों का निस्तारण किया। आज की ई-लोकअदालत में विभिन्न बीमा कम्पनी के अधिकारी और अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें