दो ट्रकों में मिले 42 मवेशी, सात गिरफ्तार
महाराजपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मवेशी लदे दो ट्रकों को पकड़ा। सूचना मिली कि मवेशियों से लदे दो ट्रक महाराजपुर से गुजर रहे...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 11 Nov 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें
कानपुर। महाराजपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मवेशी लदे दो ट्रकों को पकड़ा। सूचना मिली कि मवेशियों से लदे दो ट्रक महाराजपुर से गुजर रहे हैं। पुलिस ने हाईवे पर दोनों ट्रकों को रोक लिया। एक ट्रक में 24 व दूसरे में 18 मवेशी थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रकों से सात लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
