कड़ी निगरानी के बीच 1475 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Feb 10, 2026 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कड़ी निगरानी के बीच 1475 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच 1475 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच 1475 परीक्षार्थि

कड़ी निगरानी के बीच 1475 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

कानपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मंगलवार को छह सेंटरों पर हुई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 32.56 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 2187 को परीक्षा देनी थी, लेकिन इसमें 1475 परीक्षा देने नहीं आए। प्रथम पाली मुंशी व मौलवी (सेकेण्डरी) में पंजीकृत कुल 1651 के सापेक्ष 1070 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 581 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) में पंजीकृत कुल 536 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 405 छात्र-छात्राएं उपस्थित व 231 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सभी छह सेंटरों नगर में घाटमपुर और बिल्हौर के अलावा फैज ए आम इंटर कॉलेज, एमएम अली हाईस्कूल, तालीमुल इस्लाम और कौमी दानिशगाह सेंटर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो सचल दलों नें सेंटरों का निरीक्षण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।