शहर के 16 शूटर्स का स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
कानपुर में 29वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जहां शहर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 16 शूटर्स का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया। पैरा शूटर दीपक कनौजिया ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। द परफेक्ट रायफल शूटिंग अकादमी के 16 शूटर्स ने 14 पदक हासिल किए।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 29वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन अयोध्या के डा. भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ, जहां शहर के निशानेबाजों ने सटीक लक्ष्य साधकर पदक हासिल किए। इसी के साथ आगामी स्टेट चैंपियनशिप का टिकट भी हासिल कर लिया। प्री स्टेट के प्रदर्शन के आधार पर शहर के 16 शूटर्स का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में एलिम्को में कार्यरत पैरा रायफल शूटर दीपक कनौजिया ने स्वर्ण 10 मीटर एयर रायफल प्रोन में स्वर्ण और 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग वर्ग में कांस्य पदक जीता। द परफेक्ट रायफल शूटिंग अकादमी के कोच अमर निगम ने बताया कि प्री स्टेट में अकादमी के 16 शूटर्स ने 14 पदक हासिल किए।
10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में अविरल ने रजत और केशव ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर रायफल जूनियर वर्ग में उत्कर्ष सिंह ने रजत पदक, 10 मीटर रायफल प्रोन महिला वर्ग में अपूर्वा ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर पैरा रायफल स्टैंडिंग वर्ग में अपूर्वा ने 400 में 326 अंक लेकर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, टीम वर्ग के 10 मीटर पिस्टल पुरुष वर्ग में अविरल, इमरान, केशव ने स्वर्ण पदक, 10 मीटर यूथ वर्ग में उत्कर्ष, केशव, अंजेश प्रताप सिह ने स्वर्ण पदक तथा 10 मीटर जूनियर टीम वर्ग में उत्कर्ष, कनिष्क, अंजेश ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों के अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खुशी, अधिराज, अशर, कनिष्ठ ने स्टेट चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


