Kanpur News: बेल्ट प्रमोशन में 29 खिलाड़ियों को सफलता
Kanpur News: राष्ट्रीय कराटे संस्था साकीयो और आकांक्षा कराटे क्लासेस एंड स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कानपुर की ओर से बर्रा आठ स्थित एक पैलेस में स्पोर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग व

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय कराटे संस्था साकीयो और आकांक्षा कराटे क्लासेस एंड स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कानपुर की ओर से बर्रा आठ स्थित एक पैलेस में स्पोर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग व प्रमाणपत्र वितरण समारोह हुआ। इसमें 29 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। येलो बेल्ट अदविका सिंह, श्रेयान सचान, अतुल्य प्रताप सिंह, वैष्णवी मिश्रा, एंजेल राजपूत, अंशिका पाल, नव्या सिंह को मिली। ऑरेंज बेल्ट राघवी चतुर्वेदी, शाश्वत तिवारी, कास्वी जैन ने प्राप्त की। ग्रीन बेल्ट स्वास्तिक शुक्ला, भूमि शुक्ला, एकता, अदिति सचान और प्रनाया सिंह को मिली। ब्लू बेल्ट राजवी सिंह, अरवी साहू, सौम्या, अभिनव सचान, जैसवी कटियार, वेद तिवारी और अध्यांश कुमार को मिली।
पर्पल बेल्ट अनय दुबे, अभय सिंह, दीपांशु सिंह, निष्कर्ष पाल, प्रतीक कुमार को मिली। रेड बेल्ट किरण सिंह को मिली। ब्राउन बेल्ट सिमरन वर्मा, निहारिका वर्मा, अक्सा गौतम को मिली।


