Kanpur News: डीबीएस कॉलेज के 22 छात्रों ने किया यूजीसी नेट क्वालीफाई
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर के डीबीएस पीजी कॉलेज के 22 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसमें हिन्दी, इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, एजुकेशन और लाइब्रेरी साइंस जैसे विषय शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया है।

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीबीएस पीजी कॉलेज के 22 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट क्वालीफाई कर शहर का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हिन्दी में कृति कुमारी और शिवानंद ने सफलता प्राप्त की है। इकोनॉमिक्स में खुशी पांडेय, निशिता, चंचल मीना, आर्यन मिश्रा, ईशान दुबे ने क्वालीफाई किया है। राजनीति विज्ञान में धारा सिंह, इतिहास में शुभांशु साहू, शिवांगी तिवारी, सेजल सिंह, रिया राठौर, अनुष्का सिंह, खुशी दीक्षित, स्वास्तिक द्विवेदी, स्नेहा वर्मा, अमन यादव, प्रिंस अंश त्रिपाठी, जियोग्राफी में हर्ष त्रिपाठी, एजुकेशन में समीक्षा द्विवेदी, बीलिब में शालिनी शुक्ला, अनुज कुमार ने परीक्षा क्वालीफाई की है।


