छात्रवृत्ति परीक्षा में शहर के 326 परिषदीय छात्र चयनित
Mar 01, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। 333 सीटों में से 326 बच्चे सफल रहे। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 09 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे चार वर्षों में कुल ₹48,000 की सहायता प्राप्त होगी।

कानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर देखा जा सकता है। जनपद कानपुर नगर में आवंटित 333 सीटों के सापेक्ष 326 बच्चे छात्रवृत्ति के लिए सफल हुए। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 09 से 12 तक 1000 प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को चार वर्षों में कुल ₹48,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



