
विधायक खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम
Kanpur News - युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा रसूलाबाद में विधायक खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबॉल के विभिन्न वर्गों में कई टीमों ने भाग लिया। विधायक पूनम संखवार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खेलों के महत्व पर जोर दिया।
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा रसूलाबाद में विधायक खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि विधायक पूनम संखवार ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में ताजपुर टीम विजेता तथा महेरा टीम उपविजेता रही। वहीं कबड्डी जूनियर वर्ग में भगत अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और झींझक टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में महेरा टीम विजेता तथा रसूलाबाद टीम उपविजेता रही। सब जूनियर बालक टीम इवेंट में अंश कटियार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में रजनीश, जूनियर वर्ग में ऋषि शर्मा तथा सीनियर वर्ग में शिव बाबू प्रथम स्थान पर रहे, 800 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालक वर्ग में विकास पाल और सब जूनियर बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम रहीं, जबकि 1500 मीटर जूनियर दौड़ में अर्पित कुमार विजेता बने। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। मुख्य अतिथि द्वारा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशामुक्त, अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान अटल बाजपेयी , काशीराम पाल, रामकुमार पाल प्रधानाचार्य, लेफ्टिनेंट वीर सिंह, कैप्टन समर सिंह तथा नरेंद्र सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी हिमेन्द्र गौतम व नैन्सी कौशल क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार एवं मान सिंह भदौरिया आदि ने प्रतियोगिता में विशेष सहयोग किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




