Kanpur News: रेलवे ट्रैक में लेटकर किशोर ने दी जान, शिनाख्त नहीं

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में झांसी रेलवे लाइन के किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव दो हिस्सों में मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना है। किशोर की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया गया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है, स्थिति शिनाख्त के बाद स्पष्ट होगी।

Kanpur News: रेलवे ट्रैक में लेटकर किशोर ने दी जान, शिनाख्त नहीं

Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंदनगर थानाक्षेत्र में झांसी रेलवे लाइन किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के कार्यवाहक प्रभारी गुरुशरण दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेलवे ट्रैक में लेटकर किशोर ने आत्महत्या की है। वहीं, रावतपुर थाने में दर्ज एक किशोर की गुमशुदगी से मिलता-जुलता हुलिए होने पर उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

परिवार के पहुंचने और शिनाख्त के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: रेलवे ट्रैक में लेटकर किशोर ने दी जान, शिनाख्त नहीं