Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur News15-Year-Old Girl Commits Suicide in Kanpur After Argument on Mobile
मोबाइल पर विवाद से आहत किशोरी ने लगा ली फांसी

मोबाइल पर विवाद से आहत किशोरी ने लगा ली फांसी

संक्षेप: Kanpur News - - बहन के शव को फंदे से लटका देखा छोटा भाई चीखकर बदहवास - किशोरी

Tue, 4 Nov 2025 08:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, संवाददाता। कोहना थाना क्षेत्र में मोबाइल पर बातचीत के दौरान किसी से वाद-विवाद से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल से लौटे छोटे भाई ने जब बहन का शव फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ा। चीख-पुकार सुन पड़ोसियों ने पिता व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रानी का बगीचा में रहने वाले राजकमल गौतम टेलर हैं। किडनी खराब होने से पत्नी पूजा की बीते फरवरी माह में मौत के बाद परिवार में 15 वर्षीय बेटी परी व छोटा बेटा सम्राट है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजकमल के मुताबिक, कक्षा छह तक पढ़ी परी ने चार साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। रोज की तरह मंगलवार को वह काम पर गए थे, जबकि बेटा सम्राट स्कूल गया था। इस बीच परी ने खिड़की के ऊपर बने रोशनदान के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल से घर लौटे भाई ने जब परी का शव देखा तो वह चीख पड़ा, फिर सूचना पर राजकमल समेत पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं किशोरी के पास मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उसके सुसाइड करने की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर पाए। आशंका है कि, मोबाइल पर किसी से वाद-विवाद के बाद किशोरी ने यह कदम उठाया हो, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।