ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुर13 लाख लोग उमसभरी गर्मी में बिजली को तरसे

13 लाख लोग उमसभरी गर्मी में बिजली को तरसे

- बारिश से ताबड़तोड़ फॉल्ट से 31 सबस्टेशन प्रभावित - एकाएक डिमांड 585 से पहुंच

13 लाख लोग उमसभरी गर्मी में बिजली को तरसे
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSun, 13 Jun 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को बिजली संकट ने बेहाल कर दिया। खपत बढ़ने से बिजली ने जमकर आंखमिचौली की। आधी रात के बाद बारिश से कई जगह फॉल्ट हुए। इसके चलते 31 सबस्टेशनों में समस्या रही। रात से शनिवार तक 14 लाख लोगों पर आफत टूट पड़ी। गर्मी में बिना पंखे और कूलर के बड़ी संख्या में आबादी बिलबिलाती रही। नींद पूरी न होने से दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

मांग 585 मेगावाट से बढ़कर 623 पहुंची तो फॉल्ट होने लगे। इन्हें ठीक करने का सिलसिला चला तो आधी रात बारिश ने दिक्कत कर दी। बसंत विहार की आपूर्ति बाधित रही। फीडर ब्रेकडाउन होने से श्याम नगर, न्यू पीएसी लाइन, आदर्श विहार की लाइट गुल रही। बर्रा-2 में ट्रांसफॉर्मर जलने से दिनभर दिक्कत रही। ग्वालटोली, खलासी लाइन, सब्जी मंडी की बिजली आपूर्ति फॉल्ट की वजह से बंद रही। निराला नगर फीडर से जुड़े इलाकों में दिन में कई बार गुल हुई। फाल्ट होने से लाल बंगला की आपूर्ति बंद हो गई। यहां फॉल्ट तलाश कर उसे बनाने की कोशिश की जाती रही। देहली सुजानपुर सबस्टेशन के रामपुरम में रात में कई घंटे बिजली गुल रही। दिन में चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। लाइन में फॉल्ट होने से श्याम नगर में बिजली गुल रही। बाबूपुरवा सबस्टेशन के भीकम सिंह फार्क ट्रांसफॉर्मर से लो वोल्टेज की समस्या रही। हर्ष नगर में लाइन में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रही। फीडर ब्रेकडाउन होने से दालमंडी सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली संकट रहा। फीडर ब्रेकडाउन होने से नमक फैक्ट्री क्षेत्र में दो घंटे बिजली गुल रही। नौबस्ता आनंद विहार में सुबह से कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। फीडर ब्रेकडाउन होने से शारदा नगर में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। केशवनगर में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। लाइन में फॉल्ट होने से गंगागंज के लोगों की परेशानी बनी रही। साकेत नगर, जूही लाल कॉलोनी, चरण सिंह कॉलोनी, जेपी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली न आने से लोग बेहाल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें