ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरजिले में खुलेंगे 100 अस्थाई गोवंश केंद्र

जिले में खुलेंगे 100 अस्थाई गोवंश केंद्र

कानपुर। जिले में 100 नए अस्थाई गोवंश केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी...

जिले में खुलेंगे 100 अस्थाई गोवंश केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 19 Aug 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। जिले में 100 नए अस्थाई गोवंश केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भूमि का चिन्हांकन करें। 10 दिसंबर से पहले सभी को चालू किया जाएगा। यह निर्देश जिलाधिकारी विशाखजी ने दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अस्थाई गोवंश की समीक्षा करते डीएम ने अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थिति में 10 दिसंबर से पहले समस्त 100 अस्थाई गोवंश संचालित हो जाए। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। ऐसी भूमि का चिन्हांकन किया जाए जिसमें जलभराव आदि समस्या न हो। इसके लिए समस्त खंड विकास अधिकारी कार्रवाई करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें