VIDEO: अस्पताल में हंगामे के बाद पुलिस-तीमारदार भिड़ंत, महिलाओं को घसीटने के वीडियो वायरल

संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के एक अस्पताल में तीमारदारों और पुलिस के बीच हुई मारपीट हो गई। जिसके बाद चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। वहीं तीमारदार महिलाओं को तमाचे जड़ते और बाल पकड़कर घसीटते हुए पुलिसकर्मियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

VIDEO: अस्पताल में हंगामे के बाद पुलिस-तीमारदार भिड़ंत, महिलाओं को घसीटने के वीडियो वायरल

UP News: यूपी के कानपुर के कल्याणपुर के अस्पताल में तीमारदारों और पुलिस के बीच हुई मारपीट के मामले में चार लोगों का शांतिभंग में चालान हुआ है। वहीं तीमारदार महिलाओं को तमाचे जड़ते और बाल पकड़कर घसीटते हुए पुलिसकर्मियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा पुलिस पर हुए हमले के बाद महिलाओं को हिरासत में लिए जाने के समय के ये वीडियो हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी तीमारदार को तमाचा मारते भी दिख रही है। इस मामले में कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस से दुर्व्यवहार के मामले में सौरिख निवासी आदर्श सिंह, मोनू और रसूलाबाद निवासी राजेश तिवारी, विधूना के श्रीपाल पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई है। चर्चा है कि मंत्रियों के फोन आने के बाद बैकफुट पर हुई पुलिस ने हल्की धाराओं में कार्रवाई की।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

कन्नौज के युवक गौरव सिंह को बवासीर का इलाज कराने के लिए कल्याणपुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार भोर युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया था। दिनभर पुलिस अधिकारी समझने का प्रयास करते रहे। शाम को शव से दुर्गंध आने की अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पनकी रोड चौकी इंचार्ज विजय मोरल, दो महिला दरोगा और सिपाहियों के साथ पहुंचे थे। जबरन शव उठाने को लेकर तीमारदारों का पुलिस से विवाद हो गया। था। चौकी इंचार्ज ने उनकी वर्दी फाड़ने पीटने और अन्य पुलिसकर्मियों से भी मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं अब वीडियो में महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी घसीटते हुए नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में महिला पुलिसकर्मी तीमारदार को तमाचा मारते भी दिख रही है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस से दुर्व्यवहार के मामले में सौरिख निवासी आदर्श सिंह, मोनू और रसूलाबाद निवासी राजेश तिवारी, विधूना के श्रीपाल पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई है। चर्चा है कि मंत्रियों के फोन आने के बाद बैकफुट पर हुई पुलिस ने हल्की धाराओं में कार्रवाई की।

10 मई को हुई थी मौत

सौरिख कन्नौज के रहने वाले हरिओम ने बताया कि उन्होंने पाइल्स से पीड़ित भाई गौरव को 9 मई को पनकी रोड के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉ विक्रम ने एक यूनिट ब्लड चढ़ाया। अगले दिन संक्रमित ब्लड चढ़ाने से भाई तड़पने लगा। डॉक्टर ने 50 हजार जमा करने की बात कह भाई को आईसीयू में भर्ती करने की बात कही। अस्पताल स्टाफ ने अमानवीय व्यवहार किया। आईसीयू में गौरव ने दम तोड़ दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।