Hindi NewsUP NewsKanpur Large scale cow slaughter Four policemen suspended after meat was found
यूपी में बड़े पैमाने पर गोकशी का खुलासा, अवशेषों का जखीरा मिला, इंस्पेक्टर समेत चार सस्पेंड

यूपी में बड़े पैमाने पर गोकशी का खुलासा, अवशेषों का जखीरा मिला, इंस्पेक्टर समेत चार सस्पेंड

संक्षेप:

कानपुर के बिल्हौर में बड़े पैमाने पर हो रही गोकशी का भंडाफोड़ हुआ है। गोवंश के अवशेषों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। उधर, हंगामा बढ़ता देख चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Jan 13, 2026 02:13 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर के बिल्हौर में बड़े पैमाने पर हो रही गोकशी का भंडाफोड़ हुआ है। गोवंश के अवशेषों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर गोकशी का आरोप लगाते हुए उनकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मामले की गंभीरता देख आला अफसर ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आशुतोष कुमार मौके ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाते हुए बिल्हौर थाना प्रभारी अशोक सरोज, चौकी इंचार्ज प्रेमवीर सिंह, दरोगा आफताब आलम, सिपाही दिलीप कुमार गंगवार को सस्पेंड कर दिया। पुलिस के मुताबिक रहमान, लालबाबू और शाकिर का नाम सामने आ रहा है। वहीं, शाकिर का तंबाकू गोदाम सील किया गया। साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

उधर, आरोपित परिवार के साथ घरों से भाग गए हैं। वहीं, गांव में पीएसी के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के मुताबिक बिल्हौर कस्बे के जाफरशाह मैदान में गोवंश के अवशेषों का जखीरा पड़ा था। चारों ओर से टिन शेड लगाकर अवशेष एकत्रित किए गए थे। कुछ अवशेष हाल ही के थे तो कई कंकाल के रूप में बदल चुके थे।

ये भी पढ़ें:कानपुर में डबल मर्डर, शराब के लती पति ने गर्भवती पत्नी और बेटे का गला रेता

चार घंटे तक चला हंगामा, आरोपियों की तलाश में दबिश

गोकशी का भंडाफोड़ होने के बाद कस्बे के जाफरशाह में लोगों का गुस्सा आरोपियों के वाहनों पर फूटा। एक आरोपी के घर भीड़ पहुंची तो वह परिवार के साथ फरार हो चुका था। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी आक्रोशित भीड़ ने निशाना बनाया और तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद पुलिस तैनात कर दी गई है। तनाव को देखते हुए पीएसी की एक कंपनी भी तैनात की गई है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक गांव में स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

आरोपी के घर पर भीड़ ने बोला धावा

विहिप और बजरंद दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। टीनशेड को घेरकर बनाए गए बाड़े में बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष देखकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अफसर उन्हें समझाने में जुटे थे लेकिन ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी के घर धावा बोल दिया। वह मौके पर नहीं मिला तो उसकी गाड़ियों पर गुस्सा उतारा। इस घटना के सामने आने के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के पांच थानों का फोर्स बुला लिया गया।

इसके साथ ही पीएसी की एक कंपनी को भी तैनात किया गया है। पांच टीमें बनाकर देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार देर रात तक मौके पर डटे रहे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:मीट विक्रेता से मारपीट: सैंपल रिपोर्ट में निकला गोमांस; सप्लायर दबोचा, एक फरार

चौकी थाने में शिकायत करके थक गए

कस्बे के जाफरशाह मैदान के पास गोवंश के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बोले, पुलिस की सरपरस्ती में गोकशी का अवैध धंधा लंबे समय से फलफूल रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो अफसर पहुंचे गए लेकिन वह लोग तो कई बार शिकायत कर चुके हैं। आरोप लगाया कि चौकी व हल्का इंचार्ज और सिपाही शिकायत करने वाले को ही धमकाने लगते थे। सुबूत मांगते थे। थक हारकर ग्रामीण भी शांत गए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |