कानपुर के हैलट अस्पताल में बवाल, महिला डॉक्टर पर फब्तियां कसने पर गार्ड को पीटा, पांच छात्र सस्पेंड

Mar 01, 2026 10:19 am ISTPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

कानपुर में महिला डॉक्टर पर फब्तियां कसने में हैलट में सुरक्षा गार्ड को मेडिकल छात्रों ने जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर के हैलट अस्पताल में बवाल, महिला डॉक्टर पर फब्तियां कसने पर गार्ड को पीटा, पांच छात्र सस्पेंड

यूपी के कानपुर में महिला डॉक्टर पर फब्तियां कसने में हैलट में शुक्रवार रात सुरक्षा गार्ड को मेडिकल छात्रों ने जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। गार्ड के दिए नाम और वीडियो को देखने के बाद पांच छात्रों को जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है।

शुक्रवार देर रात करीब एक बजे इमरजेंसी के बाहर सुरक्षा गार्ड आकाश तैनात था। इस दौरान ऑन कॉल वहां पहुंचीं मनोरोग विभाग की महिला चिकित्सक को गार्ड ने रोक लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने जब अपना परिचय दिया तो भी गार्ड पीछे नहीं हटा और फब्तियां कसने लगा। डॉक्टर के साथ आए चार-पांच मेडिकल छात्र (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) ने गार्ड को टोका तो वह उनसे भिड़ गया। इमरजेंसी से लौटते वक्त भी गार्ड ने फिर वही सलूक किया तो छात्र उखड़ गए। कुछ देर बाद वहां और भी छात्र पहुंच गए और गार्ड को पीटने लगे। वीडियो वायरल के बाद उप प्राचार्य डॉ ऋचा गिरि ने वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. यशवंत राव, सीएमएस डॉ. विकास कटियार व कैंपस प्रभारी डॉ. अनुराग राजौरिया की टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सुरक्षा गार्डों में गुस्सा, पांच छात्रों के दिए गए नाम

घटना के बाद सुरक्षा गार्डों में आक्रोश दिखा। काम न करने की जिद पर कुछ अड़ गए। वरिष्ठों के समझाने पर सभी ने शनिवार को दिनभर काम तो किया पर आक्रोश में कमी नहीं आई। महिला डॉक्टर व गार्ड दोनों ने उप प्राचार्य से मिलकर अपना-अपना पक्ष रखा। गार्ड ने पीटने, धक्कामुक्की व गाली गलौज करने वाले पांच छात्रों के नाम दिए हैं।

बैरियर हटाने को लेकर विवाद की रही चर्चा

घटना को लेकर हैलट प्रबंधन भी अलग-अलग दिखा। एक पक्ष महिला डॉक्टर पर कमेंट को विवाद का कारण बता रहा है। दूसरे पक्ष ने कहा कि इमरजेंसी के बाहर बैरियर हटाने की बात पर मारपीट हुई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल का कहना है कि जांच के बाद स्थिति और सही कारण का पता लग सकेगा।

जांच होने तक पीटने वाले छात्र निलंबित

उप प्राचार्य डॉ. ऋचा गिरि ने बताया कि मनोरोग विभाग की महिला सीनियर रेजिडेंट ऑन कॉल पर शुक्रवार देर रात इमरजेंसी पहुंची थीं। सुरक्षा गार्ड ने उन पर कमेंट किए तो डॉक्टर ने परिचय दिया। बावजूद गार्ड करतूत से बाज नहीं आया। मेडिकल छात्रों ने (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) गार्ड को पीट दिया। गार्ड और डॉक्टर दोनों ने अपना पक्ष रखा। पांच छात्रों को जांच होने तक निलंबित कर दिया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |