Hindi NewsUP NewsKanpur gang rape Rs 50000 reward on absconding inspector Amit Maurya
कानपुर गैंगरेप: फरार दारोगा पर 50 हजार का इनाम, 4 राज्यों में तलाश कर रही पुलिस

कानपुर गैंगरेप: फरार दारोगा पर 50 हजार का इनाम, 4 राज्यों में तलाश कर रही पुलिस

संक्षेप:

कानपुरमें किशोरी से गैंगरेप के आरोपी दारोगा पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। फिलहाल दारोगा फरार चल रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक युवती ने दारोगा और उसके साथी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Jan 11, 2026 06:20 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर के सचेंडी में किशोरी से गैंगरेप के आरोपी दारोगा अमित मौर्य पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी दारोगा घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। गैंगरेप के आरोपी दारोगा अमित कुमार मौर्या की तलाश में पुलिस की चार टीमें प्रदेश के कई जनपदों की खाक छान रही हैं। पुलिस को प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ और बनारस में उसकी लोकेशन मिल चुकी है। हालांकि पिछले दो दिनों से उसका मोबाइल बंद जा रहा है ऐसे में अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दारोगा का गृह जनपद गोरखपुर होने के चलते वहां भी एक टीम तलाश कर रही है। खुद सचेंडी थाना प्रभारी उसकी तलाश में दबिश दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरोगा के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। ताकि वह आत्मसमर्पण कर दे। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि गैंगरेप की घटना के बाद यूट्यूबर शिवबरन यादव को जेल भेजा जा चुका है। काली रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है। दारोगा अमित फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। दरोगा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:कानपुर गैंगरेप केस: 6 लाइन में रिपोर्ट निपटाने वाले दारोगा खुद निपटे,हुए सस्पेंड

दो और पुलिसकर्मिया के खिलाफ की गई कार्रवाई

इससे पहले कथित लापरवाही और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के आरोप में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी को हटाया गया था और सचेंडी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रम सिंह को निलंबित किया गया था।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लापरवाही के दोषी पाए गए सभी अधिकारियों को गैर-जिला क्षेत्र (नॉन-डीएफ) पदों पर स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने इस कदम को उदाहरण पेश करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया है। घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया।

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया इससे एक दिन पहले, अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई थी क्योंकि पीड़िता के नाबालिग होने के बावजूद यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के प्रावधानों को लागू नहीं किया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में बाद में अधिनियम की संबंधित धाराओं को शामिल करने के लिए संशोधन किया गया।

यूट्यूबर गिरफ्तार

बुधवार को पुलिस ने स्थानीय यूट्यूबर शिवबरन यादव को गिरफ्तार किया था जबकि दारोगा अमित कुमार मौर्य फरार हो गया। प्राथमिकी के अनुसार, कक्षा सात की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली छात्रा को सोमवार रात करीब 10 बजे अगवा कर एक कार से रेलवे पटरी के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसके साथ करीब दो घंटे तक कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसे बेहोश हालत में उसके घर के बाहर छोड़ दिया गया। अपराध में इस्तेमाल की गई एसयूवी, जो मौर्या के नाम पर पंजीकृत है, जब्त कर ली गई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |