Hindi NewsUP NewsKanpur Double murder Alcoholic husband slits throat of pregnant wife and son
कानपुर में डबल मर्डर, शराब के लती पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे का गला रेता

कानपुर में डबल मर्डर, शराब के लती पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे का गला रेता

संक्षेप:

कानपुर में शराब पीने से टोकने पर नशे के लती पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। कुछ दूर रहने वाला भाई उसके घर मां के लिए सब्जी लेने पहुंचा तो बरामदे में दोनों के शव पड़े देखे।

Jan 12, 2026 08:02 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां घाटमपुर में शराब पीने से टोकने पर नशे के लती पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। कुछ दूर रहने वाला भाई उसके घर मां के लिए सब्जी लेने पहुंचा तो बरामदे में दोनों के शव पड़े देखे। तत्काल उसने परिवार और पुलिस को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी खेती-किसानी के साथ ट्रक ड्राइवर भी करता है। परिवार में गर्भवती पत्नी रूबी और ढाई साल का बेटा लवांश था। घर से 100 मीटर की दूरी पर बड़ा भाई पप्पू यादव और दूसरा बड़ा भाई राजेश उर्फ राजू 200 मीटर दूर 90 वर्षीय मां सियादुलारी के साथ रहता है। पप्पू ने बताया कि सुरेंद्र शराब का लती है। रविवार रात करीब आठ बजे वह सुरेंद्र के घर दूध देने गया तो वह बहू रूबी से झगड़ा कर रहा था। रूबी उसे शराब पीने से मना कर रही थी। इसके बाद वह अपने घर चले आए। कुछ देर बाद छोटा भाई राजू मां के लिए सब्जी लेने सुरेंद्र के घर पहुंचा तो बरामदे में बहू रूबी और भतीजे लवांश का शव पड़ा था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार सूचना पर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए हैं।

ये भी पढ़ें:गैंगस्टर एक्ट और कमिश्नरेट प्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव गृह को कारण

खाना खाने को लेकर विवाद होने की आशंका

घटनास्थल की स्थिति देखकर यह आशंका है कि खाना खाने से पहले दंपति में विवाद हुआ था। क्योंकि चूल्हे के पास बर्तनों में चावल, दाल और सब्जी बनी रखी थी। वहीं, एक परात में आटा भी गुथा हुआ रखा था। जिस पर खून के छींटे पड़े हुए थे। चूल्हे के पास खाने-पीने का सामान बिखरा पड़ा था।

रेलवे ट्रैक के पास आरोपित को खोजती रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन कानपुर बांदा रेलवे लाइन के आस-पास मिली है। इसके बाद 30 पुलिसकर्मियों को ट्रैक के किनारे तलाश के लिए भेजा गया है। करीब एक किमी तक पुलिस गई लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

इस मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सुरेंद्र शराब का लती था। उसकी इस लत की वजह से परिवार में रोज झगड़ा होता था। रविवार को झगड़े के बाद सुरेंद्र ने अपनी पत्नी और बच्चे की गला रेतकर हत्या की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:गन्ने के खेत से महिला को खींच ले गया बाघ, रात भर तलाश के बाद जंगल में मिला शव

मैं नहीं मारता तो वह मुझे मार देती

रविवार रात को पत्नी रूबी और मासूम बेटे लवांश की हत्या कर भागे सुरेद्र यादव उर्फ स्वामी ने मोबाइल से अपने साले से बात की। तब उसने अपने साले से कहा कि अगर ‘मैं तुम्हारी बहन को नहीं मारता तो वह मुझे मार देती’।

फतेहपुर के थाना हुसैनगंज के ग्राम गौरा की रहने वाली दिलीप ने अपनी बहन रूबी का विवाह तीन मई 2021 को सुरेंद्र के साथ किया था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी के लिए रूबी के मायके में फोन किया। इस पर रूबी के भाई दिलीप ने बताया कि बहनोई के परिवार के लोगों ने उन्हें जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया कि बहनोई सुरेंद्र बहन रूबी और ढाई साल के भांजे की हत्या के बाद भाग निकला है। इस पर उन्होंने बहनोई के मोबाइल पर कॉल की। बहनोई ने उन्हें जवाब दिया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए ऐसा किया है। पुलिस को यह बात बताते हुए दिलीप फफककर रोने लगा।

आलाकत्ल लेकर भागा आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद आलाकत्ल को लेकर भागा है। संभवत: किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया है। आशंका है कि वह आलाकत्ल छिपाकर खुद को बचाना चाहता है। वहीं, गांव में घटना के बावजूद तीन घंटे तक ग्रामीण बाहर नहीं निकले। पुलिस को पंचायतनामा भरने में समस्या हुई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |