Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsYouth Poisoned on Bus Returning for Son s Mundan Ceremony in Chhibramau
बच्चे का मुंडन कराने आ रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा

बच्चे का मुंडन कराने आ रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में एक युवक, विकास, अपने बेटे के मुंडन संस्कार के लिए दिल्ली से लौटते समय रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया था। उसकी संपत्ति चोरी हो गई है।

Nov 25, 2025 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। दिल्ली से अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रहे रोडवेज बस में युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में कंडक्टर सड़क किनारे उतार कर चला गया। राजगीरों की सूचना पर उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी विकास 28 वर्षीय पुत्र सीताराम दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपने बेटे सक्षम के मुंडन संस्कार के लिए घर लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे दादरी से रोडवेज बस में सवार होकर निकले थे। सुबह लगभग 9:30 बजे पूर्वी बाईपास पर परिचालक ने उन्हें बेहोशी की हालत में बस से उतार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों ने युवक को सडक़ किनारे बेहोश पाया। उनकी मदद से परिजनों को सूचना दी गई। परिवार वाले उन्हें तुरंत सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि विकास को किसी ने जहरीला पदार्थ खिलाया था, जिससे वह बेहोश हो गए। परिजनों ने बताया कि विकास का मोबाइल फोन, पर्स में रखे 10 हजार रुपये नगद और एक सोने की अंगूठी गायब है। लुटेरों ने जहरीला पदार्थ देकर उन्हें लूट लिया। विकास ने बस में किसी अज्ञात व्यक्ति से बातचीत की थी, जो संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और बस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। परिजन चिंतित हैं और विकास की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जहरीले पदार्थ का असर कम हो रहा है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा।