Kannauj News: घर से नाराज युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग
Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव में एक युवक ने अपने ससुराल के कारण नाराज होकर जल टंकी से छलांग लगा दी। गंभीर चोटों के कारण उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक ने बताया कि घरेलू विवादों से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन तड़कते खेत में गिरने से उसकी जान बच गई।

Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव में घर से नाराज एक युवक ने गांव की पानी की टंकी पर चढ़ कर छलांग लगा दी। जिससे वह पानी की टंकी के नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसके कूदने की घटना देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव में मुकेश कुमार अपने ससुर मन्ना जाटव के घर पर रहे कर राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार को घर से किसी बात से नाराज होकर गांव के बाहर बनी पानी की टंकी पर चढ गया।
वहीं अचानक टंकी से उसने छलांग लगा दी। जिससे वह पानी की टंकी के नीचे गिर गया। राहगीरों ने युवक के कूदने की जानकारी थाना पुलिस को दीं पुलिस ने पहुंच कर युवक को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान युवक मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने ससुर मन्ना जाटव के घर पर रहे कर राजमिस्त्री काम करता था। उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। राजमिस्त्री के रूप में प्रतिदिन 700 की दिहाड़ी मिलती थी। जिसमें वह 200 रूपये अपने शराब पीने में खर्च कर लेता था। शेष रूपये अपनी पत्नी को देता था। इसी बात से नाराज उसकी पत्नी व अन्य परिजन आए दिन झगड़ा करते थे। इस झगड़े से तंग आकर उसने जीवन लीला को समाप्त करने के लिए पानी की टंकी से छलांग लगा दी, लेकिन खेत में गिरने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने परिजनों को सौंप कर ऐसे कोई कदम न उठाने की हिदायत दी।


