Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Kannauj News: गुरसहायगंज में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। युवक के ट्रेन की चपेट में आने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन गुरसहायगंज व खुदागंज के मध्य ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। अभी तक यह नहीं साफ है कि ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया या वह ट्रेन से गिरा है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


