युवा शक्ति अनुशासन से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र की होती प्रगति- असीम

Jan 12, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - कन्नौज में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधायक असीम अरुण ने युवाओं को अनुशासन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर संबोधित किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जागरूकता यात्रा भी निकाली गई।

युवा शक्ति अनुशासन से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र की होती प्रगति- असीम

कन्नौज। राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शहर के कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अनुशासन और सड़क सुरक्षा को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा शक्ति अनुशासन से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होती है। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अनुशासित जीवन, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सशक्त भारत की नींव हैं।

उन्होंने सड़क सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल और साइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह घोषित किए जाने के क्रम में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति सजग करना है। जागरूकता यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री असीम अरुण स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर यात्रा में शामिल हुए और युवाओं को व्यवहारिक उदाहरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात से ही परिवार और समाज सुरक्षित रह सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से अनुशासन, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का मजबूत संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;