Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsYouth Awareness Week Essay Competition on Swami Vivekananda s Ideals in Chhibramau
स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में युवा चेतना सप्ताह के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और स्वामीजी के आत्मविश्वास, कर्मयोग तथा राष्ट्र निर्माण के विचारों को प्रस्तुत किया। विजेताओं की घोषणा 18 जनवरी को की जाएगी।

Jan 13, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित युवा चेतना सप्ताह के दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एक सौ से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वामी विवेकानंद के प्रेरक दर्शन के प्रति अपनी गहरी जागरूकता व्यक्त की। युवाओं ने अपने निबंधों के माध्यम से स्वामीजी के आत्मविश्वास, कर्मयोग, युवा शक्ति तथा राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए प्रतियोगियों ने भारतीय संस्कृति की गरिमा और सर्वधर्म समभाव के संदेश को रेखांकित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महोत्सव के संस्थापक गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। निर्णायक मंडल ने विषयवस्तु, भाषा शैली तथा मौलिकता के आधार पर निबंधों का मूल्यांकन किया है। परिणामों को सुरक्षित रखा गया है और विजेताओं की घोषणा 18 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की जाएगी। कार्यक्रम में रिंकू, सचिन, सुबोध, राजीव और सुधीर ने पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।