पेड़ से लटक रहे युवक की बचाई जान

Feb 28, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - छिबरामऊ के कस्बा विशुनगढ़ में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते पेड़ से फांसी लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, युवक निर्माण कार्य में सहयोग को लेकर नाराज होकर यह कदम उठाने की कोशिश की।

पेड़ से लटक रहे युवक की बचाई जान

छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा विशुनगढ़ में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गश्त पर निकली पुलिस की नजर जब पेड़ से लटक रहे युवक पर पड़ी, तो उन्होंने आनन-फानन उसे नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कस्बा विशुनगढ़ निवासी साहिल (24) पुत्र सिराज ने घर से निकलकर गांव के बाहर छिबरामऊ-विशुनगढ़ रोड पर एक पेड़ पर चढक़र फांसी लगाने का प्रयास किया। इस बीच परिजन पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए। तभी विशुनगढ़ थाना प्रभारी भागमल पुलिस फोर्स के साथ अचानक उस तरफ गश्त को निकले।

परिजनों ने पुलिस से पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहे बेटे को बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने बिना कोई देर किए आनन-फानन में युवक को किसी तरह नीचे उतारा और फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भिजवाया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। युवक के परिजनों ने बताया कि मकान का निर्माण चल रहा है। उन लोगों ने उससे निर्माण में सहयोग करने की बात कही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह घर से नाराज होकर निकल पड़ा और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।