युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
कन्नौज के दुर्गापुर गांव में 28 वर्षीय अमर सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गापुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। पाल चौराहा चौकी क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी 28 वर्षीय अमर सिंह पुत्र श्रीकिशन लाल ने रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने छत में फंदा लगाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान कमरे से आ रही आवाज सुनकर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खुलवाने पर अमर सिंह फंदे से लटका मिला।यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


