जेब में हाथ डालने से रोका तो युवक की गर्दन पर मारा चाकू

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - विशुनगढ़ में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ जब उसने जेब में हाथ डालने का विरोध किया। आरोपी ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जेब में हाथ डालने से रोका तो युवक की गर्दन पर मारा चाकू

विशुनगढ़ कस्बा निवासी एक युवक पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया जब उसने अपनी जेब में हाथ डाले जाने का विरोध किया। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां से उसे तुरंत थाने और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ ले जाया गया। डॉक्टरों ने घाव गहरा देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कस्बा निवासी बाबूराम का पुत्र मोहनलाल उर्फ चंद्रपाल कस्बे में एक दुकान पर सामान लेने गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद टिंकू चौरसिया नामक युवक ने जबरन मोहनलाल की जेब में हाथ डाल दिया। जब मोहनलाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपित गाली-गलौज पर उतारू हो गया और अचानक चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष भागमल ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।