Kannauj News: रंजिश में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: कन्नौज के कपूरापुर गांव में एक युवक को रंजिश के चलते गंभीर रूप से पीटा गया। टिक ने सद्दाम पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरापुर में रंजिश को लेकर युवक से मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है ।पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कपूरापुर निवासी टिक पुत्र इस्लाम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार की शाम हुआ दरवाजे पर खड़ा था तभी गांव के ही सद्दाम पुत्र तरीख वहां पहुंच गया और रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सद्दाम ने लाठी डंडों से अतीक पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चीख पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


