Kannauj News: मारपीट व धमकी का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: सकरावा क्षेत्र के गांव कांकरपुर में एक युवक के साथ खेत पर काम करते समय मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kannauj News: मारपीट व धमकी का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा क्षेत्र के गांव कांकरपुर में खेत पर काम कर रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांकरपुर निवासी अरविंद सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह ने दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई को वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के हर्षित, हरिकिशोर, जितेंद्र पुत्र जमादार सिंह तथा आशीष पुत्र रावेन्द्र सिंह वहां पहुंच गए और फसल को लेकर विवाद करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके भतीजे सूरजीत पुत्र अमीर सिंह को लाठी-डंडों व मुक्कों से पीट दिया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने थाना सकरावा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKannauj News: मारपीट व धमकी का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट