Kannauj News: रास्ते में युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, घायल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ में एक युवक के साथ गाली-गलौज के बाद लाठी-ڈंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Kannauj News: रास्ते में युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, घायल

Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ते में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम नौगाई निवासी शेखर मिश्रा पुत्र रामेन्द्रबाबू मिश्रा ने बताया कि 13 जुलाई को वह ग्राम सरायदयमगंज से छिबरामऊ बाजार की ओर आ रहा था। ग्राम भोला नगरिया, मौजा पंथरा निवासी दीपक यादव, आनंद यादव, पुनीत यादव तथा ललित सिंह पहले से रास्ते में खड़े थे। आरोपियों ने उसे रोककर बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक छोडक़र मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKannauj News: रास्ते में युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, घायल