Kannauj News: युवक के साथ मारपीट में रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: गुरसहागंज में एक युवक ने शराब पीने और गाली-गलौज का विरोध किया, जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई। युवक करण सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके घर के सामने शराब पी रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

Kannauj News: गुरसहागंज। दरवाजे पर शराब पीकर गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।ग्राम समगुरा बहादुर पुर निवासी करन सिंह पुत्र रामनरेश ने बताया कि गांव के जसराम सिंह, सोनू व मोनू उसके घर के सामने शराब पीकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज रोकने से रोकने पर उसे मारपीट करके घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।


